Showing posts with label Success. Show all posts
Showing posts with label Success. Show all posts

Tuesday, 6 October 2020

Success Mantra : आपका विजय रथ बीच में ही रोक सकती हैं ये बातें, समय से पहले संभल जाएं

 


असल में सफलता की कोई परिभाषा नहीं है। अलग-अलग लोगों के लिए इसकी परिभाषा भी अलग है। ऐसे में हम यह जरूर कह सकते हैं कि व्यक्ति ने जीवन में जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे पा लेना ही उसके लिए सफलता है। जैसे, किसी के लिए नौकरी मिलना सफलता है, तो किसी के लिए किताब लिखना सफलता। 

केवल लक्ष्य को पा लेना ही सफलता नहीं है। सफलता से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें सफल होने के बाद ध्यान में रखना बेहद जरूरी है, वरना इनके बिना आपकी सफलता असफलता ही है। 


अंहकार 

सफल होने के बाद अगर आप अंहकार से भर जाते हैं या आपको लगने लगता है कि दुनिया में आपके जैसा कोई नहीं है, तो आप लक्ष्य प्राप्ति से मिलने वाली खुशी से दूर रह जाते हैं। ऐसे में आपकी सफलता अधूरी या इसे असफलता ही कहा जाएगा क्योंकि सफलता से सकारात्मक भाव आना चाहिए लेकिन अंहकार एक नकारात्मक भाव है। 


किसी को दुख पहुंचाना 
जीवन में किसी को ठेस पहुंचाना सबसे बड़ा अधर्म है यानी अगर कोई आपका अहित नहीं करता फिर भी आप अपने स्वार्थ से उसे दुख पहुंचाते हैं, तो आप सफलता का सही अर्थ समझ ही नहीं पाए हैं। ऐसे में कोशिश करें कि सफल होने के बाद किसी को ठेस न पहुंचा दें। 

किसी को कम आंकना 
आप खुद को सबसे समझदार समझ सकते हैं लेकिन कभी भी किसी को बुद्धिहीन न समझें। किसी को कम आंकते हुए उसे कभी बुरा महसूस न कराएं। ऐसा करने से सफल होने के बाद भी आपका आदर दूसरों की नजरों में कम होता है। 

दूसरों के साथ बुरा व्यवहार 
लक्ष्य प्राप्ति का अर्थ संसार को जीत लेना नहीं है। ऐसे में आपको अति से बचते हुए दूसरों के साथ बुरे व्यवहार से बचना चाहिए। विनम्र रहते हुए परिस्थिति का सामना करने की कोशिश करें। वहीं, जाने-अनजाने किसी भी व्यक्ति से बुरा व्यवहार न करें। अगर किसी ने आपके साथ अतीत में कुछ बुरा किया है, तो इसे भूलकर अपनी सफलता से सीखें और आगे बढ़ें। 

Wednesday, 30 September 2020

Success Mantra:सफल लोग कभी नहीं भूलते ये 5 बातें, कामयाब होने के लिए आप भी याद रखें

 

Success Mantra: 

अकसर कहा जाता है कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को असफलता का मुंह देखना पड़ जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है अपनी शक्ति या ऊर्जा का गलत दिशा में इस्तेमाल करना। व्यक्ति कई बार अपने लक्ष्य से भटक कर ऐसे कार्यों को करने में अपना समय बर्बाद कर देता है, जिसका वास्तव में उसके जीवन में कोई कुछ मूल्य ही नहीं होता है। लेकिन हर कामयाब व्यक्ति अपने लक्ष्य प्राप्ति के समय इन 5 गलतियों को करने से खुद को बचाए रखता है। आइए जानते हैं क्या हैं ये 5 गलतियां। 

राह रोकने वाली चीजों को जाने दें- 

जो चीज आपके काम की नहीं, जो आपके जीवन में अर्थ न रखे या उसे नया मुकाम न दे, उसे जाने दें। इन बातों में अटके रहना आपको कहीं पहुंचने नहीं देगा। खुद को दबाकर या छोटा रखने से कुछ हासिल नहीं होता। न किसी को फायदा होता है और न हमें। हम अपने अंदर के प्रकाश को खो देते हैं और हारी हुई जंग लड़ते रहते हैं। खुद से प्रम करने की पहली सीढ़ी है कि आप किसी तरह की कुंठा, अफसोस न रखें। खुद को बोझ से मुक्त कर दें।


हवाई उम्मीदें कभी न रखें- 

हवाई उम्मीदें चाहें खुद से हों या औरों से, कभी न रखें। ये हमें तोड़ देती हैं और ऐसी राह पर ले जाती हैं, जिसकी कोई मंजिल नहीं होती। वे हमसे नाहक ही परिश्रम करवाती हैं उन चीजों के बारे में, जो हमारी जद में हैं ही नहीं। इनके पीछे दौड़ते हुए हम कई खास चीजों को खो देते हैं।

सही चीजों के लिए समय निकालें- 

यह जानना होगा कि कौन सी चीज पर आपको वक्त खर्च करना है और किस पर नहीं। आपको अपने व्यवहार और काम करने के तरीकों का मूल्यांकन करना होगा और जो लक्ष्य पूरे करने हैं, उन पर फोकस करना होगा। आपको उन चीजों को वरीयता देना शुरू करना होगा, जो भविष्य में आपको आराम देंगी, न कि क्षणिक फायदा। यह अपनी पीठ थपथपाने या कोई लाइक पाने जैसा नहीं है। इसमें आपको सही का चुनाव करना है, उस पर समय खर्च करना है, जो किसी और को नहीं, सिर्फ आपको खुशी दे।


जो सम्मान न करें, उन्हें पीछे छोड़ें- 

आप किसी ऐसे आदमी के साथ हैं, जो आपके काम की तारीफ नहीं करता, तो उसे छोड़ दें। ऐसे लोग आपकी ऊर्जा को बेकार करते रहते हैं। जो सच्चे नहीं हैं, वे ऐसी बातें करते हैं, जिनका कोई मोल नहीं है। बड़ी बातें करना और वक्त आने पर कदम पीछे खींच लेना उनका काम होता है। जब जरूरत पड़ेगी, वे आपका साथ नहीं देंगे। हर समय वे एक मुखौटा लगाए रहते हैं। वे अपने स्वार्थ से ज्यादा किसी को तवज्जो नहीं देते। उन पर अपना वक्त जाया न करें। 

कुछ लोगों से उलझना ठीक नहीं-

आप उन लोगों से कम उलझें, जिनमें दिमागी परिपक्वता कम है और जो आपके साथ सभ्य बातचीत करने की इच्छा नहीं रखते। यह दो वजहों से महत्वपूर्ण है। पहला, यह आपको ऐसी जंग लड़ने से बचाता है, जिसमें आप ही हारने वाले हैं। दूसरा, वह आपको ऐसे लोगों तक ले जाता है, जो आपका भला चाहते हैं।

Monday, 21 September 2020

Success Mantra : सफल होने के लिए सोच-समझकर चुनें अपनी प्राथमिकताएं

 


अपने लक्ष्य के अनुसार ही आपको अपनी प्राथमिकताएं चुननी होती है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि हम अस्थायी चीजों को अपनी प्राथमिकता समझकर उनपर अपना पूरा ध्यान देने लगते हैं, जबकि ऐसा करने से हमारे हाथ अंत में निराशा ही लगती है। आज हम आपको ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हेंं अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करने से आप कभी भी निराश नहीं होंगे और आपको सफलता जरूर मिलेगी-


टाइम टेबल बनाना 

आप कॉलेज, कोचिंग या ऑफिस कहीं भी जाते हैं, अगर आपने कोई लक्ष्य रखा है, तो सबसे पहले अपना टाइम टेबल बनाएं। आप अपने 24 घंटे को किस हिसाब से मैनेज करते हैं, यह बेहद जरुरी है। आप पेपर या मोबाइल चेक लिस्ट में टाइम टेबल सेव कर सकते हैं। 

नींद पूरी करें 

आप अपनी प्राथमिकताओं में नींद को भी जोड़ लें। आपके पास काम निपटाने के अलावा जितना भी टाइम बचता है, उसमें अपनी नींद पूरी कर लें। नींद न लेने की वजह से आपका दिमाग सही से काम नहीं कर पाएगा।

 


आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति 

जीवन में कई बार ऐसे मौके आएंगे, जब आपका विश्वास डगमगाने लग जाएगा और आपको लगेगा कि आपका लक्ष्य व्यर्थ है, लेकिन उस वक्त आपको इन नकरात्मकताओं से दूर रहकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना है। 

 


पेपर पर अपने लक्ष्य को लिखें 

इसके लिए आपको थोड़ी दिमागी कसरत भी करनी पड़ेगी। बेहतर होगा कि आप अपना लक्ष्य पेपर पर लिखकर उससे जुड़ी चुनौतियां भी लिख लें, इससे आपको उन चुनौतियों से कैसे लड़ना है, यह भी अंदाजा हो जाएगा। 


समय व्यर्थ करने वाले और नकरात्मक लोगों से दूरी 

आपको समय व्यर्थ करने वाले लोगों और नकरात्मक स्वभाव वाले लोगों से दूरी बनाकर रखनी है। इससे आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दे पाएंगे। 

Thursday, 26 March 2020

सकारात्मक विचार के उपाय


          आपका दिमाग किसी बैंक की तरह होता है । हर दिन आप अपने दिमाग के बैंक में विचारों को जमा करते जाते हैं । विचारों का यह संग्रह बढ़ता जाता है और आपकी याददाश्त बन जाता है । जब भी आप सोचने बैठते हैं या आपके सामने कोई समस्या आती है तो दरअसल आप अपनी यादों के बैंक से पूछते हैं , ' इस बारे में मैं क्या जानता हूँ ? '
          आपकी यादों का बैंक पहले से जमा किये हुये विचारों के संग्रह में से आपको आपकी मनचाही जानकारी देता है । आपकी यादें ही वह मूलभूत सप्लायर हैं जो आपको नये विचार के लिये कच्चा माल प्रदान करती हैं 
          यहाँ पर दो उपाय दिये जा रहे हैं जिनके प्रयोग से आप अपना यादा । क का प्रभावी उपयोग कर सकते हैं और अपना आत्मविश्वास जगा सकते हैं ।


1).अपनी यादों के बैंक में केवल सकारात्मक विचार ही जमा करें:-
          इस बात को अच्छी तरह से समझ लें । हर आदमी के जीवन में अप्रिय , मश्किल , हतोत्साहित करने वाली घटनाएं होती हैं । परंतु इन घटनाओं के प्रति असफल और सफल लोगों की प्रतिक्रिया अलग - अलग होती है । असफल लोग बुरी घटनाओं को दिल से लगाकर रखते हैं । वे अपने दिमाग से उन्हें नहीं निकाल पाते । रात को भी वे । जिस घटना के बारे में सोचते हुए सोते हैं , वह दिन में हुई कोई अप्रिय घटना ही होती है ।
         दूसरी तरफ आत्मविश्वास से पूर्ण , सफल लोग इस तरह की घटनाओं को भूल जाते हैं । ' सफल लोग अपने यादों के बैंक में केवल सकारात्मक विचार ही रखते हैं ।
          ऐसा करें : उन क्षणों में जब आप अपने विचारों के साथ अकेले हों जब आप अपनी कार चला रहे हों या अकेले खाना खा रहे हों - सुखद , सकारात्मक घटनाएं याद करें । अपने यादों के बैंक में अच्छे विचार डालें । इससे आत्मविश्वास बढ़ता है । इससे आपमें ' मैं सचमुच अच्छा हूँ ' की भावना जागती है । इससे आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है । इसका एक बढ़िया तरीका यह है । सोने जाने से पहले , अपने यादों के बैंक में अच्छे विचारों को डाल दें । अपने जीवन की अच्छी बातों को याद करें । यह सोचें कि आपको कितनी सारी चीज़ों के लिये ऊपर वाले का शुक्रगुजार होना चाहिये : आपकी पत्नी या आपका पति , आपके बच्चे , आपके दोस्त , आपका स्वास्थ्य । उन अच्छी चीज़ों को याद कीजिये जो आपने लोगों को आज करते देखा है । अपनी छोटी - छोटी सफलताओं और उपलब्धियों को याद कीजिये । उन कारणों को दुहराइये कि आपको आज जीवित होने के लिये खुश क्यों होना चाहिये ।



2.अपने यादों के बैंक से केवल सकारात्मक विचार ही निकालिये :-
          अगर  हम किसी भी  सकारात्मक  विचार को बार-बार  दोहराएंगे तो इसका मतलब हैं  कि हम इसे  खाद -पानी  दे रहे  हैं। अगर हम इसे  खाद-पानी देंगे  तो यह धीरे-धीरे  खिलकर  हमारा  आत्माविश्वास  बढ़ाएगा  और हमारी सफलता  बढती जाऐगी।
         यहाँ हम आपको एक और महत्वपूर्ण और उत्साहवर्द्धक बात बताना चाहते हैं । आपका मस्तिष्क अप्रिय घटनाओं को भुलाना चाहता है । अगर आप सहयोग करें , तो अप्रिय यादें धीरे - धीरे सिकुड़ती जाती हैं और आपके यादों के बैंक का टेलर उन्हें बाहर निकालता जाता है ।
       ' संक्षेप में , अगर हम उन्हें बार - बार याद न करें तो अप्रिय घटनाओं को भूलना आसान है । अपने यार्दो के बैंक से केवल सकारात्मक विचार ही निकाले । बाकी को यूँ ही बेकार पड़ा रहने दें । और आपका आत्मविश्वास आसमान छू लेगा । आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किला फतह कर सकते हैं । आपको लगेगा आप दुनिया की चोटी पर पहुँच सकते हैं । आप जब भी अपने नकारात्मक , खुद को छोटा करने वाले विचारों को याद करने से इन्कार करते हैं तो आप अपने डर को जीतने की तरफ एक बड़ा कदम आगे बढ़ाते हैं ।
          लोग दूसरे लोगों से क्यों डरते हैं ? जब दूसरे लोग हमारे आस - पास होते हैं तो हम इतना आत्म - चेतन क्यों हो जाते हैं ? हमारे संकोच की क्या वजह होती है ? हम इस बारे में क्या कर सकते हैं ?
       दूसरे लोगों का डर एक बड़ा डर होता है । परंतु इसे जीतने का भी एक तरीका है । अगर आप उसे ' सही पहलू ' से देखने की आदत डाल लें तो आप लोगों के डर को जीत सकते हैं

Saturday, 14 March 2020

विश्वास की शक्ति को विकसित करने के उपाय


1)सफलता की बात सोचे,असफलता की बात न सोचे।जब आपके सामने कोई कठिन परिस्थितिया आये, तो सोचे मैं जीत जाऊंगा यह न सोचे शायद मैं हार जाऊंगा।जब कोई भी अवसर नजर आये तो सोचे मैं यह कर सकता हूँ,यह न सोचे।मैं इसे नहीं कर सकता।सफलता के बारे मे सोचने से आपका दिमाग  ऐसी योजना बना लेता है जिससे आपको सफलता मिलती है।


2) अपने आप को बार-बार यह याद दीलाइए की आप जितना समझते है, आप उससे कहीं गुना ज्यादा बेहतर है। सफल लोग भी साधारण लोग ही होते हैं, पर ऐसे लोग होते है जिन्हें अपने आप पर विश्वास होता है, अपनी क्षमताओं पर विश्वास होता है। इसलिए सफल। हो सकते है।कभी भी खुद को सस्ते में न बेचे।


3) बड़ी सोच में विश्वास करे।आपकी सफलता का आकार कितना बड़ा होगा,यह आपके विश्वास के आकार से तय होगा।ऐक बात कभी न भूलें,बड़े विचार और बड़ी योजना अक्सर छोटे विचारो और छोटी योजनाओ से आसान होते है।

Success Mantra: सफलता पानी है तो याद रखें डॉ. कलाम के ये 7 मंत्र, बदल जाएगी जिदंगी

  मिसाइल मैन नाम से फेमस रहे डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की कही बातें हर उस युवा के भीतर नई ऊर्जा का संचार करती रही हैं जो जीवन से कहीं न कहीं ...